20 फ़रवरी 2017 - 17:40
अमरीकी अधिकारियों के ईरान पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद और हास्यप्रद हैं।

अमेरिकन कांग्रेस में बहुमत रखने वाले रिपब्लिकन सिनेटर ईरान के मिसाइल कार्यक्रम को बहाना बनाकर नए प्रतिबन्ध लगाने के लिए प्रयासरत हैं।

अमेरिकन कांग्रेस में बहुमत रखने वाले रिपब्लिकन सिनेटर ईरान के मिसाइल कार्यक्रम को बहाना बनाकर नए प्रतिबन्ध लगाने के लिए प्रयासरत हैं।
म्यूनिख शांति सम्मलेन में अमेरिकन कांग्रेस के सैन्य समिति के सदस्य लिंडसे ग्राहम ने कहा कि अमेरिका को परमाणु समझौते से अलग ईरान से कड़ाई से निपटना होगा। अमेरिकी अधिकारियों के ईरान विरोध के बीच अमेरिकी कांग्रेस के एक पूर्व कर्मचारी रोडनी मार्टिन ने सच्चाई बताते हुए कहा कि अमेरिकी अधिकारियों के ईरान पर आरोप बेबुनियाद और हास्यप्रद हैं।
उनके अनुसार अमेरिका ने इराक़ में अपनी साम्राज्यवादी नीति तथा सीरिया में भीषण नरसंहार और लीबिया को अस्थिर कर के मिडिल ईस्ट में अराजकता और अशांति फैलाई है। ज्ञात रहे कि अमेरिका ईरान पर सुरक्षा परिषद् के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाता रहा है ट्रम्प प्रशासन में ईरान के विरुद्ध प्रतिबन्धों में वृद्धि हुई है ।